फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूलों ने वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए प्री-बोर्ड के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्कूल प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षार्थियों की पूर्व कक्षाओं व प्री-बोर्ड का प्राप्तांक अपलोड करने में आठ माध्यमिक विद्यालयों ने लापरवाही दिखाई है। निर्धारित तिथि तक वेबसाइट पर अंक अपलोड नहीं किए गए। इस वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के कक्षा 10 व 12 के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा व उनकी कक्षा नौ व 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे। इसके लिए 24 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जिले के आठ माध्यमिक विद्यालयों ने इस कार्य में भी शिथिलता बरती है। सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। डीआईओएस कार्यालय में इन स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी चलती रही।
इन विद्यालयों ने बरती लापरवाही
- भारतीय इंटर कॉलेज धातरी, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जसराना, स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज हरिहा, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा, डा. श्याम सिंह यादव इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, राजकीय हाईस्कूल दबरई, बीके सिंह स्कूल जसराना, सीएच जेएसकेडी हाईस्कूल इटौली।
विज्ञापन

- सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई थी कि सभी विद्यार्थी के अंक अपलोड होने चाहिए। यदि कोई विद्यार्थी रहता है तो कॉलेज संचालक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। शासन से आठ कॉलेजों के नाम आए हैं। जांच करा रहे हैं कि क्या कमीं शेष रह गई है।
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें