फीरोजाबाद। जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी (जुलूस ए मुहम्मदी) के संबंध मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती व शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने कहा कि इस बार जुलूस मोहम्मदी कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकलेगा। घरों पर ही कार्यक्रम होंगे। साथ ही सुन्नी मरकज बीपीएल ग्राउंड के सामने भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार पर घर-घर तमाम तकरीबो (प्रोग्रामो) का एहतमाम (आयोजन) किया जाता है। इसके साथ ही बीपीएल ग्राउण्ड के सामने हाई-वे किनारे सुन्नी मरकज मदरसा दारूल उलूम रजविया मुस्तफविया से परम्परागत रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस का आयोजन होता रहा है। प्रशासन के अफसरों एवं जुलूस कमेटी से मंथन के बाद तय किया कि इस साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस (जुलूस ए मुहम्मदी) नहीं निकाला जायेगा।
सुन्नी मरकज मदरसा दारूल उलूम रजविया मुस्तफविया के अंदर ही कार्यक्रमों का आयोजन सुबह नौ बजे से शुरू होगा। तमाम उलमा इकराम शिरकत करेंगे। इस दौरान नाजिम (संयोजक) व सुन्नी मरकज मदरसा दारूल उलूम रजविया मुस्तफविया के मौहतमीम (प्रिंसिपल) मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती, हजरत मौलाना ऐनुल हुदा शाहिदी, मौलाना असलम नूरी,अंजुमन बरकाती नूरी के सदर वाजिद अली नूरी, हाजी सलाह उद्दीन व दिलशाद अली राजू मौजूद रहे। संवाद