फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के चयन की कवायद तेज

Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस में भी जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद पर चयन की कवायद प्रारंभ हो गई है। 4 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ फिरोजाबाद आ रहे हैं। वह घर संसार स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात करेंगे। इनके आगमन के साथ ही कांग्रेसियों में जिला एवं महानगर पद पर काबिज होने की होड़ काफी तेज हो गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला एवं महानगर इकाई को पिछले दिनों भंग कर दिया था। लेकिन नया चुनाव होने तक पुरानी टीम को काम करने की हरी झंडी प्रदान कर दी थी। भाजपा के बाद कांग्रेस में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद पर चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दोनों ही पदों पर काबिज होने के लिए कांग्रेसजन भी प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम चार जनवरी को मथुरा से चलकर आगरा में बैठक करेंगे इसके बाद दोपहर दो बजे फिरोजाबाद आएंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत एवं प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर भी साथ होंगे। वह जिला, महानगर कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष, प्रदेश सचिव एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ पार्षद,सभासद के साथ नगर निकाय, लोकसभा, विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के साथ पुराने कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग भेंट करके उनकी राय लेंगे। यह क्रम शाम तक चलेगा। रात्रि विश्राम फिरोजाबाद में ही करेंगे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं के आने के कारण जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें