फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला दहन

Tue, 12 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के निर्देश पर युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में आदर्श टाकीज के सामने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 इस अवसर पर सद्दाम हुसैन ने पठानकोट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा प्रधानमंत्री चुनाव से पूर्व पाकिस्तान में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने, शहीद हेमराज के सिर पर आतंकवादियों के 10 सिर लाने की बात कह रहे थे। हालांकि अब देश के दुश्मन पाकिस्तान में शादी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा अमेरिका की तरह पाकिस्तान के घर में  घुसकर आतंकवादियों को खत्म करने की जरूरत है। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजू, उमर खान, आमिर कुरैशी, सन्नी भाई, कामरान खान, विशालउद्दीन, सादिक हुसैन, फराज हुसैन, गुफरान खान, ऐनुल अब्बासी, शाहरुख, अरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें