फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र खत्म होते ही जनपद में 87 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 31 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2021-21 खत्म हो गया। सत्र समाप्त होने के साथ ही जनपद में माध्यमिक अशासकीय, राजकीय और परिषदीय स्कूलों में 87 शिक्षक व 20 से ज्यादा चतुर्थश्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। कई शैक्षिक संगठनों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।
विज्ञापन

कक्षा आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों में इस साल 41 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, एक से आठवीं तक के अशासकीय स्कूलों में 15 शिक्षकों का कार्यकाल पूरा हो गया है। माध्यमिक अशासकीय स्कूलों की बात करें तो यहां 27 शिक्षक और राजकीय में चार शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए हैं। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जो फिर से एकल हो जाएंगे। वहीं, कई स्कूलों में विषय अध्यापकों की कमी भी खलेगी।
डीआईओएस कार्यालय और बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में पेंशन पत्रावलियों का कार्य चलता रहा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से भी कामकाज प्रभावित होगा। क्योंकि कई वर्षों से चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। वित्त एवं लेखाधिकारी मदनमोहन ने बताया कि जनपद में कई शिक्षक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इन शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियों को एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक लाख 69 हजार विद्यार्थी अगली कक्षा में पहुंचे
एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। कोरोना के कारण दूसरी बार बिना परीक्षा दिए छात्र-छात्राएं अन्य कक्षा में प्रमोट हो गए हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 69 हजार विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि अभी एक से आठवीं तक के स्कूल चार अप्रैल तक के लिए बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें