टूंडला के गांव बछगांव में ग्रामीणों को जानकारी देते एनएसएस छात्र-छात्राएं
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। श्रीआरआरएम इंटर कॉलेज बछगांव की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर गांव आलमपुर में लगाया गया। पांचवें दिन एनएसएस छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ शिक्षा की अलख जगाई।
शिविर में स्वयंसेविका गुंजन पाठक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा उतनी ही जरूरी है जितनी बेटों की। बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों को रोशन करने का काम करती हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपना नाम कर रही हैं। छात्राओं ने घर-घर जाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों की शिक्षा में भेदभाव न करने की अपील की। साथ ही रैली निकाली।
इस दौरान पूनम शर्मा, लवी बघेल, मुस्कान सिंह, राखी बघेल, अमन जादौन, मोहिनी, रेनू, स्वाती, शिवानी, कल्पना, सुमन राजपूत, नंदनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी माधवेन्द्र उपाध्याय ने किया।