फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रा ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित श्री राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की छात्रा ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। छात्रा की इस कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रबंधक ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में आयोजित महादेवी वर्मा राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था सोशल मीडिया आज की युवा पीढ़ी को दिग्भ्रमित कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस विषय पर पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कानपुर की टीम प्रथम और प्रयागराज की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं आगरा मंडल की टीम में शामिल श्री राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले के साथ नगर का नाम रोशन किया। छात्रा की इस कामयाबी पर जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल, प्रबंधक राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकिशोर यादव, डॉ. पीएस राना के साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और शैक्षणिक कर्मचारियों ने छात्रा का स्वागत कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें