फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडा की आशंका की जांच में शिक्षकों की सुनवाई में दो उपस्थित, एक गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जीवाड़ा की आशंका की जांच के दौरान बुधवार को संदिग्ध शिक्षकों की सुनवाई में दो शिक्षक जिला कमेटी के समक्ष उपस्थित रहे। जबकि एक शिक्षिका फिर गैरहाजिर रही। शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि यूपीएस नगला नहार में कार्यरत शिक्षक और जसराना के यूपीएस नगला भैडी में तैनात शिक्षक के दस्तावेज फर्जी हैं। जिला कमेटी ने शिक्षकों को सुनवाई के लिए बुलाया था। दोनों शिक्षक अपने दस्तावेज लेकर जिला कमेटी के समक्ष उपस्थित हुए। कमेटी ने शिक्षकों के अभिलेख लेकर यूनिवर्सिटी सत्यापन के लिए भेजा है। इधर, प्राइमरी आनंदीपुर ककरौली में तैनात शिक्षिका को भी सुनवाई के लिए बुलाया था।
आरोप है कि शिक्षिका की टीईटी की अंकतालिका फर्जी है। शिक्षिका का ऑनलाइन सत्यापन नहीं हो रहा है। शिक्षिका को सुनवाई के लिए पूर्व में भी बुलाया है। किंतु शिक्षिका अगस्त माह से ही मेडिकल लेकर अवकाश पर चली गई है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि तीन में दो शिक्षक ही उपस्थित हुए हैं। अनुपस्थित शिक्षिका को एक और मौका दिया जाएगा। अगर शिक्षिका उपस्थित नहीं हुई तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें