फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चैन हॉल का निर्माण शुरू0

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वैक्सीन की संभावना को देखते हुए सीएमओ कार्यालय के बराबर में वैक्सीन रखने के लिए हॉल का निर्माण शुरू हो गया है। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों, स्टाफ के अलावा आयुष अस्पतालों के स्टाफ की सूची भी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना वैक्सीन आने से पूर्व तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कोल्ड चेन की क्षमता भी दोगुनी की जा रही है। सीएमओ कार्यालय के निकट इसके लिए करीब 11 लाख रुपये की लागत से एक हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इधर, वैक्सीन आने पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ का डाटा फीड किया जा रहा है। करीब दो हजार से अधिक लोगों की सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है।
शासन ने आयुर्वेद अस्पतालों के चिकित्सक एवं स्टाफ का डाटा भी मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्टाफ की सूची देने के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मरीजों की संख्या ब़ढ़ रही है तो हमने इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। अब एल वन अस्पताल को फिर से शुरू करने की तैयारी है। वहीं, वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन हॉल का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। शासन के निर्देश आ रहे हैं, तुरंत ही उनका पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें