फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में बनेंगे दो मॉडल परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में संचालित होने वाले कुछ परिषदीय विद्यालयों को अब मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से एक अंग्रेजी और एक हिंदी माध्यम से संचालित विद्यालय का चयन किया जाएगा। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से ऐसे विद्यालयों का चयन कर सूची देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शासन के अनुसार पिछले दो वर्षों में भौतिक परिवेश, फर्नीचर, टाइल्स, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण और चहारदीवारी के निर्माण से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
कई विद्यालयों में शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयासों से डिजिटल कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन सब सुविधाओं का अभिभावकों पर सकारात्मक असर पड़ा है। खास बात है कि मॉडल स्कूलों को संवारने के लिए शासन की ओर से 23-23 लाख रुपये का बजट भी दिया जाएगा। 20 विद्यालयों को अपग्रेड कर मॉडल स्कूल बनाने की योजना है। इसका खाका बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि मॉडल स्कूलों की सूची मांगी है। एक ब्लाक में दो विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों की छवि को अच्छा बनाने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है।
मॉडल स्कूल में होंगी ये सुविधाएं
बाउंड्री वाल, शौचालय, टाइल्स-कोटा स्टोन, फर्नीचर, सोलर सिस्टम, पुस्तकालय, साइंस लैब, डिजिटल क्लास रूम, ह्वाइट बोर्ड, पेंटिंग, रनिंग वॉटर सुविधा, खेल सामग्री, माइक सिस्टम, ड्रम सिस्टम, वॉटर कूलर, झूले, खिलौने, साइंस मैथ और लैंग्वेज लैब, अग्निशमन यंत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें