फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जीवन पर लिखी %सपने और हम% किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। छात्र जीवन में आने वाली परेशानियों एवं उनके समाधान को लेकर जसराना के एक छात्र ने किताब लिखी है। लॉकडाउन के चलते किताब को अमेजन पर रखा गया है। जसराना निवासी छात्र आशू यादव पुत्र मुखलेश यादव वर्तमान में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें छात्र जीवन में हुए खट्टे मीठे अनुभवों को किताब का रुप दिया है। सपने और हम शीर्षक से लिखी किताब में उन्होंने छात्र जीवन में आने वाली परेशानियों को रेखांकित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र ने समाधान भी ग्रामीण स्तर पर ही खोजने का प्रयास किया है। छात्र एवं लेखक आशू यादव ने कहा उन्होंने यह किताब अपने गुरुजनों एवं अभिभावकों की प्रेरणा से लिखी है। इससे छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। आशू यादव ने कहा हम बचपन से लेकर अंत तक सपने देखते रहते हैं जिन्हें पूरा करने का प्रयास नहीं करते। अगर सपनों को सकारात्मक रुप से पूरा करने का प्रयास करें तो सपने हमारे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें