फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय आईसीटी शिक्षण आधारित प्रतियोगिता में शिक्षक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्यस्तरीय आईसीटी शिक्षण आधारित प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद से दो शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित शिक्षक संजय कुमार यादव, इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल लालई, ब्लॉक-खैरगढ़, जनपद-फिरोजाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दूसरी शिक्षिका सिविल दबरई की लुम्बना बेगम हैं। इनके चयनित होने पर खैरगढ़ ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह और फिरोजाबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, और बीएसए अरविंद पाठक, ने बधाई दी।
विज्ञापन

प्रदेश से 112 शिक्षकों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है कोरोना संक्रमण के चलते प्रजेंटेशन इस बार गूगल मीट पर एससीआरटी उत्तर प्रदेश के निदेशक अजय कुमार के दिशा निर्देश में 25 जून को आयोजित होगी। शिक्षक संजय यादव लालई पूर्व में भी बच्चों के शिक्षण में राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट और पपेट्री द्वारा कक्षा शिक्षण और राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षक संजय यादव अपने शून्य निवेश नवाचारों खेल-खेल में शिक्षण, चार्ट विधि द्वारा शिक्षण, सरल संस्कृत अधिगम, सरल अंग्रेजी अधिगम, बाल संसद गठन, कला-शिल्प से सर्वांगीण विकास, काव्य-गायन द्वारा कक्षा शिक्षण और कला, क्राफ्ट और पपेट्री द्वारा शिक्षण में अनेकों मंडलस्तरीय और राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। अनेकों सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें