फिरोजाबाद। लॉकडाउन की अवधि में सभी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें। डीआईओएस रितु गोयल ने समीक्षा करते हुए विद्यालय प्रबंधन को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा यदि कक्षाओं का संचालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि ऑनलाइन टीचिंग व्यवस्था समस्त विद्यालयों द्वारा अनिवार्य रूप से संचालित की जानी है लेकिन समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन टीचिंग व्यवस्था में रुचि नहीं ली जा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं करने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
किड्स कॉर्नर स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ऑनलाइन पढ़ाई ही एकमात्र रास्ता है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि घर का एक कोना अथवा कक्ष को क्लासरूम बनाएं। इस कोने अथवा कक्ष को बच्चों को स्कूल जैसा माहौल देने की कोशिश करें।