फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50लाख का बीमा कवर देने संबंधी पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गत 11 अप्रैल को जारी शासनादेश के अनुसार पांच लाख रुपये धनराशि दिए जाने संबंधी पत्र जारी किए जाने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी के नामित इस आशय का एक पत्र डीपीआरओ को सौंपा है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन पहुंचा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जितेंद्र यादव व हरेंद्र पाल सिंह बघेल के अतिरिक्त सफाई कर्मचारी संघ के मुलायम सिंह ने शासनादेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद जरूरी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों को शासनादेश के तहत 50 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन को नामित पत्र में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से ग्राम विकास अधिकारी, पंचायती राज विभाग में कार्यरत सहयोगी स्टाफ व सफाई कर्मियों को 50 लाख का बीमा कवर देने संबंधी पत्र जारी कराने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में इस आशय का एक पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा का सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें