फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से टकराई ईको कार दो घायल, हालत गंभीर ी

विज्ञापन
कठफोरी हाईवे स्थित कार भिडंत के बाद हाईवे किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
कठफोरी (फिरोजाबाद)। कसबा कठफोरी के समीप बृहस्पतिवार देर रात प्राइवेट बस से ईको कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है। यहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी निवासी राजेश कुमार (45) अपने दोस्त राज कुमार उर्फ राजू (48) निवासी हमीरपुर के साथ ईको कार से हमीरपुर से हरियाणा वापस जा रहा था। कार राजेश चला रहा था। राज कुमार और राजेश के साथ कार में छह साल का बच्चा भी था। कार सवार लोग बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे सिरसागंज थाना क्षेत्र के कसबा कठफोरी के समीप पहुंचे थे। तभी कार के आगे चल रही प्राइवेट बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर कार बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार राज कुमार और राजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि छह वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें