फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस शाखा के वार्षिकोत्सव में राष्ट्रवाद की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखा के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों को संघ के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य समाज सेवा करते हुए राष्ट्र सेवा करना है। इस दौरान खेलकूद और योग भी हुए॥
विज्ञापन

कस्बा पाढ़म की परीक्षित शाखा पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शाखा लगाकर योग एवं खेलकूद किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मदन लाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र की बात करता है।
उन्होंने कहा आरएसएस का स्वयंसेवक कभी भी विचलित नहीं होता। विषम परिस्थितियों में भी वह अपने कर्तव्य और दायित्व को भली भांति निभाते हुए राष्ट्र कार्य के लिए समर्पित रहता है। इस दौरान नगर विस्तारक शिवम, जिला समरसता प्रमुख महेंद्र, जिला कार्यवाह अमित कुमार, पाढ़म नगर के संघचालक डॉ. अशोक मौर्य, जसराना नगर कार्यवाह सुशील कुमार, सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें