फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी की बिजली से हो रहे थे ई-रिक्शा चार्ज

Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। असफाबाद बिजली घर क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगंज एवं टाडो वाली बगिया में सुबह चार बजे चेकिंग अभियान चलाया गया। एक प्लाट में विद्युत चोरी कर 10 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। वहीं, अन्य नौ स्थानों पर भी बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।एसडीओ डीवी सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की गई। मोहल्ला हबीब गंज व टाडो वाली बगिया में स्थानीय पुलिस के साथ टीम पहुंची। इसमें आसिफ सिद्दकी के प्लाट में बिजली चोरी से 10 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। पूर्व में भी इसी प्लाट में विद्युत चोरी से ई-रिक्शा के मामले पकड़े गए हैं। जिस पर विद्युत निगम द्वारा करीब 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं, एक घर में कनेक्शन था, लेकिन केबल में कट लगाकर ई-रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था। आठ अन्य उपभोक्ताओं ने घरों में भी विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ डीवी सिंह ने बताया कि कुल 10 उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई है। इसमें 6 उपभोक्ताओं द्वारा अपने घर के सामने से निकल रही एलटी लाइन में कट लगाकर विद्युत चोरी की जा रही थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में 35 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के मोहल्ला वसंत बिहार और नगला पानसहाय में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एक लाख से अधिक बिल बकाया वाले दो उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़े गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें