फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नौशहरा धमाके के पीड़ितों को मिले 10-10 लाख की सहायता

Fri, 27 Sep 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित पटाखा विस्फोट के पीड़ितों से मिले। मृतकों के परिजन को 10-10 लाख की सहायता राशि, क्षतिग्रस्त 20 मकानों को बनवाए जाने की मांग की। घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद के नौशहरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने धमाके के मृतक के परिजन से भेंट की। उन्होंने मृतकों के परिजन को ढांढस बंधाने के साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों को देखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन मृतकों के परिजन को तत्काल 10-10 लाख की सहायता राशि दिलाई जाए। घायलों में जिनका उपचार चल रहा है उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की जा। इस विस्फोट में जो 20 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बनवाया जाए। मकान का निर्माण पूरा नहीं होने तक पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, जिला सचिव जगदीश वाल्मीकि, यामीन अब्बासी, युवा नेता जुल्फिकार अली उर्फ़ शानू, सेवादल के नगर अध्यक्ष तेजपाल सिंह शंखवार, आसिफ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें