फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: ई-पाठशाला-मोहल्ला पाठशाला प्राथमिकता के साथ लगाएं-खंड शिक्षा अधिकारी

Thu, 21 Jan 2021 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना- जसराना बीआरसी परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी एवं शिक्षक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय जसराना प्रथम पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह कटियार एवं डायट मेंटर लोकेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ई-पाठशाला एवं मोहल्ला पाठशाला को प्राथमिकता से लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सभी प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से मिशन प्रेरणा एवं कायाकल्प के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ उनको शीघ्र ही पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में एबीएसए धर्मेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि शासन के निर्देश पर ई पाठशाला एवं मोहल्ला पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं प्राथमिकता के आधार पर इनमें प्रतिभाग करें। डायट के लोकश कुमार ने पाठ्य मॉडयूल्स का अध्ययन कर पाठयोजना बनाकर शिक्षण कार्य करने का आहवान किया। एआरपी सुमन राजपूत ने शिक्षक संदर्शिका एवं रीड अलोंग एप के बारे में जानकारी देते हुए प्रयोग करने की सलाह दी। बैठक का संचालन संकुल शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। बैठक में लिवकासखंड जसराना के समस्त प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक, एआरपी अजयपाल, रामौतार, ह्दयेश कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, पंकज कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें