फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन आए, चौराहों पर नहीं दिखेगा कूड़ा

Wed, 25 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर के प्रमुख चौराहों पर गंदगी के ढेर नजर नहीं आएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने लाखों रुपये की कीमत से बड़े डस्टबिन मंगाए हैं। गाजियाबाद से बुधवार को सुबह यह डस्टबिन नगर निगम पहुंचे हैं।
विज्ञापन



नगर निगम द्वारा 13वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम द्वारा नए वाहन एवं डस्टबिन खरीदने को गाजियाबाद की कंपनी को लाखों का टेंडर दिया है। बुधवार को नगर निगम को 40 बड़े डस्टबिन की आपूर्ति की गई। डस्टबिन को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम द्वारा दो नए टाटा एस वाहन भी मंगवाए गए हैं। नगर निगम सूत्रों की मानें तो करीब 20 लाख की धनराशि से गाजियाबाद से यह सामान मंगाया है। जल्द ही यह डस्टबिन के शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों में रखवाए जाएंगे।


डस्टबिन गिरने से बचा बड़ा हादसा
क्रेन की सहायता से डस्टबिन उतारते समय एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो डस्टबिन उतारते समय एक डस्टबिन क्रेन की पकड़ से छूट कर सड़क पर जा गिरा, उस समय एक रेहडी वाला वहां गुजर रहा था हादसे में वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें