फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दशहरा आज, एक लाख से अधिक दर्शक जुटेंगे  

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
दशहरा के लिए रावण का पुतला तैयार कर लिया गया है
विज्ञापन
मंगलवार को रामलीला मैदान में बुराई के प्रतीक दशानन के पुतले का दहन होगा। दशहरा के पावन पर्व पर रावण वध की लीला और आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मेला में एक लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ जुटेगी। 
विज्ञापन

श्री सनातन रामलीला महोत्सव समिति द्वारा रामलीला मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 24 सितंबर से प्रारंभ हुए रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को बुराई का प्रतीक रावण के पुतले का दहन होगा। शाम सात बजे से रामलीला मैदान में रावण दहन व आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को एक लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ जुटेगी। रावण वध की लीला का भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मैदान को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ अधिक से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रावण वध के दौरान मैदान में आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। मेले के दौरान किसी तरह अव्यवस्था अथवा घटना न हो। 

बाक्स--
कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार हुआ दशानन का पुतला
मटसैना के गांव गिधौरा निवासी कमलेश के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक कारीगर पिछले 20 दिनों से रावण, मेघनाथ के पुतले को बनाने में जुटे हुए थे।पेंटर भगत सिंह द्वारा रावण के चेहरे को आकर्षक बनाने पर खास जोर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें