फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नसीरपुर में बारात चढ़ने के दौरान बराती-घराती भिड़े

Sat, 07 Jun 2025 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
एक युवक घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव में आई बरात में नाचने के दौरान बराती-घरातियों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। पुलिस को अभी इस घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात आगरा के गांव महकेपुर में देवेंद्र सिंह निवासी गांव चंडीगढ़शाला थाना पिठौरा से बरात आई थी। बारात जब शाम को गांव में पहुंची। तभी अचानक बरात में बराती और घराती दोनों ही नाचने लगे। तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होते ही दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में अवनीश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि बारात में नाचने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें