एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त बससंवाद
- फोटो : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त बस संवाद
फिरोजाबाद। मटसैना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। औरैया से मथुरा की ओर जा रहे एक डंपर का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस उससे टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 46 यात्रियों में से 12 लोग हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। डंपर औरैया से गिट्टी लेकर मथुरा जा रहा था। तभी अचानक टायर फटने के कारण ड्राइवर ने गति कम कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्लीपर बस जो गाजीपुर से दिल्ली जा रही थी, अनियंत्रित होकर डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
ये हुए घायल
सुनीता देवी (45) निवासी डेडगवा, गाजीपुर, अमित चौहान (25 ) निवासी घोसी, मऊ, सरफराज अहमद (30) निवासी कोतवाली, गाजीपुर की हालत गंभीर है। इन तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है। अन्य 9 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।