फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के बाद विद्वानों का सम्मान

Mon, 28 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर अतिशय क्षेत्र समिति के तत्वावधान में रविवार रात दशलक्षण महापर्व पर प्रवचन करने वाले विद्वानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दस दिन तक प्रवचन की गंगा प्रवाहित करने वाले शिचचरनलाल जैन शास्त्री को शाल और माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन मंत्री कुलदीप मित्तल ने किया। इस अवसर पर शास्त्री जी को जैन विद्या मार्तंड की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके बाद पूरे वर्ष भर शास्त्र सभा, धार्मिक विधान आदि कार्यों में सहयोग करने वाले पं. अजित कुमार जैन एवं विधानाचार्य राजेश जैन का शॉल दुपट्टा, माला, आदि पहनाकर मंदिर पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। पं छोटेलाल जैन, किरन देवी जैन,  निर्मला जैन को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जितेंद्र जैन ‘मुन्ना’ ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अब तक के निर्माण और अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मंदिर में चलते रहने वाले निर्माण कार्यों के लिये तन मन धन से सहयोग मांगा। प्रकांड विद्वान पं. शिवचरनलाल शास्त्री ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं जिनवाणी का है और जिनवाणी का सच्चा सम्मान तभी होगा जब हम उसकी बताई बातों को जीवन में आत्मसात करें।
विज्ञापन


चंद्रप्रभु मंदिर मे हुआ वार्षिक जलधारा महोत्सव
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर अतिशय क्षेत्र समिति के तत्वावधान में वार्षिक जलधारा उत्सव और क्षमावाणी महोत्सव के साथ दशलक्षण महापर्व का समापन हो गया। सोमवार प्रात: नित्य अभिषेक पूजन के बाद सांय चार बजे पूर्ण भक्ति भाव व विधिविधान के साथ प्रज्ञाश्रमण बालयोगी मुनि अमितसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर का जलधारा महोत्सव मनाया गया। मुनिश्री अमितसागर महाराज ने शातिधारा संपन्न कराई। इसके बाद सभी श्रद्वालुओं ने गंधोदक अपने मस्तक पर लगाकर अपने को धन्य माना। जलधारा के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर जाने अनजानी भूलों के लिए क्षमा मांगी। जलधारा में मंदिर समिति के जितेंद्र जैन मुन्ना अध्यक्ष, कुलदीप मित्तल जैन, विमलेश जैन, महावीर प्रसाद जैन मामा, प्रमोद जैन सोनल, संजय पीआरओ, वीरेंद्र भदावर, सुनील जैन, वीरेंद्र रेंमजा, अनिल, धीरेश, राजीव रागी, अशोक, पंकज, अक्षत आदि उपस्थित रहे।

अट्टावाले जैन मंदिर में जलधारा आज
दिगंबर जैन मंदिर अट्टावाला के रूप किशोर जैन, विष्णु जैन राकेश जैन एवं रोहन जैन ने बताया कि मंदिर की वार्षिक जलधाराएं मंगलवार सायं चार बजे बालयोगी मुनि अमितसागर महाराज के सानिध्य में होगी।
विज्ञापन


जैन नगर में वार्षिक जलधारा महोत्सव कल
फीरोजाबाद। दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में दशलक्षण महापर्व के बाद क्षमावाणी महापर्व का आयोजन किया गया। अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने दस धर्मों का महत्व बताया। विवेक युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रश्नमंच, भजन कीर्तन कराया गया। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि  बुधवार सायं चार बजे जलधारा का आयोजन जैन नगर खेड़ा मंदिर पर किया जाएगा। इसके बाद सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें