फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकचौबंद व्यवस्था से हुआ दूसरा ड्राई रन, अब वैक्सीन आने का इंतजार

विज्ञापन
टूंडला के सीएचसी पर पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करतीं सीएमओ डा नीता कुलश्रेष्ठ - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए सोमवार को दूसरा ड्राई रन कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने उसी तरीके से टीका लगाने की प्रक्रिया अपनाई, जो टीका के नगर में आने पर होनी है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने दूसरे ड्राई रन का निरीक्षण किया। वहीं, अन्य केंद्रों पर पर भी निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। अब सिर्फ नगर में कोरोना वायरस से आखिरी जंग के लिए टीका आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे ड्राईरन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी 13 टीकाकरण केंद्रों पर किया गया। जिला अस्पताल में पहले ड्राई रन में हुईं अव्यवस्थाओं को देखते हुए दूसरे ड्राई रन में सख्त व्यवस्थाएं रखी गईं। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने स्वयं पहुंचकर यहां व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज के टीक ाकरण केंद्र में सफाई से लेकर दवाओं के रख-रखाव की स्थिति देखी और तत्काल ही व्यवस्था करायी। टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही उनको वेटिंग रूम में बैठाया गया। टीकाकरण के बाद उनको विश्राम कक्ष में आधा घंटा तक रोका गया। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ टूंडला स्वास्थ्य केंद्र और संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में ड्राईरन कार्यक्रम देखने पहुंची। वहीं, खैरगढ़, जसराना, मदनपुर, कोटला, अरांव, सिरसागंज, एफएच मेडिकल कॉलेज में भी ड्राई रन का आयोजन किया गया।
नेटवर्क की आ रही दिक्कत
फिरोजाबाद। टीकाकरण केंद्र पर नेटवर्क की दिक्कत आ रही है। इस कारण कोविन एप भी ठीक से संचालित नहीं हो पा रहा। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में नेटवर्क के कारण कोविन एप सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

50 फीसद स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल
ड्राई रन में सांकेतिक टीका लगवाने के लिए जिन स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया जाना था, उन पर मैसेज भी भेजे गए। हालांकि 50 फीसद ही स्वास्थ्यकर्मी ड्राई रन में शामिल हुए।
दूसरे पूर्वाभ्यास पर 25 लोगों का किया गया टीकाकरण
टूंडला (फिरोजाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एफएच मेडिकल कालेज पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। इसमें 25 लोगों को टीकाकरण के लिए चुना गया।
टीकाकरण पूर्वाभ्यास का शुभारंभ सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के साथ-साथ एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला पर दूसरा पूर्वाभ्यास किया गया। यह पूर्वाभ्यास ठीक उसी प्रकार हो रहा है जिस प्रकार आने वाले दिनों में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर तीन केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एफएच मेडिकल कॉलेज में एक केंद्र टीकाकरण के लिए बनाया गया है।
इस पूर्वाभ्यास के लिए 25 लोगों को टीकाकरण के लिए चुना गया था, जिनका सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया। डॉ. कृति गुप्ता, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, सुनील पवार, विपिन कुमार, केदार सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, रतन सिंह, महाराज सिंह, शैलेंद्र वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें