थाना रामगढ़ क्षेत्र में दो पक्षों में होते विवाद में पत्थर उठाता एक युवक। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत दो युवकों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों युवक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। नशे की हालत में दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों युवक बेखौफ होकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसा रहे हैं, जबकि आसपास लोग उन्हें रोकने से बचते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान दोनों युवक घायल हो गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दोनों युवक आपस में झगड़ने के बाद चले गए है। अगर किसी की तहरीर आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।