फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में दवा बांटकर चली गई टीम

Fri, 09 Sep 2016 11:39 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
दो घंटे में दवा बांटकर चली गई टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव इटारी में 103 मरीजों को बांटी दवा, 33 का लिया ब्लड सैंपल
विज्ञापन


कस्बा फरिहा के समीप गांव इटारी में मौसम में परिवर्तन से फैले वायरल बुखार से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। चार दिन से बुखार, हाथ-पैरों में दर्द के कारण घर-घर में चारपाईयां बिछीं हुईं हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम खानापूर्ति करके कुछ देर में वापस लौट आई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टीम तीन दिन तक गांव में कैंप करेगी।
विज्ञापन

 चिकनगुनिया के लक्षण की तरह दर्जनों लोगों को हुए वायरल से क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं। स्वास्थ्य विभाग को तीन दिन बाद खबर लगी तो शुक्रवार को खैरगढ़ के सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल यादव ने निर्देशन में शिविर लगाया गया। डॉ आरबी चतुर्वेदी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दलबीर, क्षेत्रपाल, कमल कुमार, दिनेश कुशवाह ने सेवाएं दीं। 103 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं वितरित कीं। वहीं, 33 में मलेरिया के लक्षण मिलने पर उनका ब्लड सैंपल लिया। क्षेत्र की शकुंतला देवी, स्नेहलता, रामनरेश ने आरोप लगाया कि टीम कुछ देर रुकी। जब तक गांव में खबर फैली, तब तक टीम जा चुकी थी। मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि इतने बडे़ गांव में टीम सिर्फ दो घंटे रुकी। सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल यादव का कहना है कि गांव में वायरल फैला हुआ है। यह सब मौसम परिवर्तन के कारण हुआ है। गांव में टीम तीन दिन तक कैंप लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें