फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ड्रोन व सीसीटीवी से रखी जाएगी महोत्सवों में असामाजिक तत्वों पर नजर

Tue, 17 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध दुर्गा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी के साथ पहुंचकर दुर्गा पंडालों को देखा तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन व सीसीटीवी से असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं पंडालों में ही पुलिस व कंट्रोल रूप बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे करीब एसएसपी आशीष तिवारी सुभाष चौराहे स्थित ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय पर सजाए जा रहे दुर्गा पंडाल का जायजा लेने पहुंचे। वहां से वे श्रीनगर रामलीला मैदान और फिर विद्या संबर्धिनी धर्मशाला दुर्गा पंडाल में पहुंचे। उसके बाद रेलवे फ्रेंड्स क्लब पहुंचे और फिर वाल्मीकि मंदिर स्थित दुर्गा पंडाल गए। उन्होंने एनसीआर कॉलेज में सजाई जाने वाली सबसे पुरानी बंगाली दुर्गा पूजा पंडाल का जायजा लिया।

उन्होंने पंडालों का जायजा लेने के बाद बताया कि दुर्गा पंडालों में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। स्टेशन रोड पर जगह-जगह सीसीटीवी लगे हैं। चौराहा पर पुलिस द्वारा कैमरे लगवाए गए हैं। इन सभी के माध्यम से असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। महिलाओं के साथ छेड़खानी या शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पंडाल परिसर में ही पुलिस व फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इस मौके पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, ईओ आशुतोष त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें