फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट एरिया में पुलिस की टीमें कर रही गश्त, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
टूंडला में हॉटस्पॉट एरिया घोषित होने पर भी घूमते लोग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के हॉटस्पॉट को सील के साथ सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस के साथ ही अब इन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल भी क्षेत्र का लगातार जायजा ले रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ डीएम और एसएसपी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बुधवार सुबह अफसरों ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करने के साथ कई इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बैरियर प्वांइट्स को चैक करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स से जानकारी ली। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी को हिदायत दी कि समय-समय पर हैंडवॉश और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। एसएसपी ने कहा कि एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। डीएम चंद्रविजय सिंह ने आसफाबाद चौराहा और दबरई के साथ ककरऊ चौराहे पर साइकिल एवं पैदल जा रहे लोगों से पूछताछ की। डीएम ने मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी।
शहर से लेकर गांव तक ड्रोन का प्रयोग
फिरोजाबाद। लॉकडाउन की हकीकत जानने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से मकानों की छतों से घरों की तस्वीर देखी जा रही है। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें