जलेसर रोड चौराहा पर यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
- फोटो : जलेसर रोड चौराहा पर यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जलेसर रोड चौराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की अपील की। साथ ही आईटीएमएस के माध्यम से भी आमजन को नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान पुलिस ने चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। संवाद