फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैढ़त में जाखई महाराज की जात और मेला आज से, आएंगे लाखों श्रद्धालु

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एका के पैढ़त में आयोजित जाखई मेला स्थल का निरीक्षण करते एएसपी देहात अनुज चौधरी,सीओ एवं थाना प्र - फोटो : एका के पैढ़त में आयोजित जाखई मेला स्थल का निरीक्षण करते एएसपी देहात अनुज चौधरी,सीओ एवं थाना प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। पैढ़त में एक माह तक चलने वाले जाखई महाराज के मेला के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जाएंगी। मेला की तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरों) से निगरानी होगी। पूर्वांचल से आने वाले श्रद्धालुजन के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मार्ग पर जाम नहीं लगने पाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात की जाएगी। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने सीओ के साथ मेला स्थल का निरीक्षण करने के साथ आयोजकों से जानकारी की।
विज्ञापन

माघ माह में लगने वाला जाखई महाराज के मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पूर्वांचल से दर्शन करने के साथ बच्चोंं के मुंडन संस्कार कराए जाने के लिए आते हैं। मंदिरों की परिक्रमा भी लगाते हैं। इसकी शुरूआत तो तीन जनवरी से प्रारंभ होकर एक फरवरी तक चलने वाले इस मेले की व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद की जाएंगी। शुक्रवार को एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने सीओ प्रेमशंकर पांडेय,थाना प्रभारी एका संजुल पांडेय के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जाखई महाराज के दोनों मंदिरों के साथ-साथ मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने वाहनों के लिए पार्किंग स्थल को भी देखा। मेला में शनिवार एवं रविवार के दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसके बाद रुटीन के क्षेत्रीय लोग ही मेला देखने को आते हैंं। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि मेला स्थल पर पुलिस फोर्स की तो चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही है। मेला स्थल पर एक बटालियन पीएसी, पांच थाना प्रभारी, उप निरीक्षकों के साथ 40 कांस्टेबल एवं महिला सिपाही के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया है। मंदिर प्रांगण से लेकर प्रमुख मार्गों की निगरानी को सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच कतारों में श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
मेला प्रबंधक मनीष कुमार बताया कि मेला में शनिवार एवं रविवार को सर्वाधिक भीड़ रहती है। मंदिर में प्रवेश को पांच कतारें लगाई जाएंगी। दर्शनार्थी लाइन में दर्शन करेंगे। मेला तीन जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगा। प्रत्येक शनिवार की रात्रि 12 बजे से दर्शन को श्रद्धालु आना प्रारंभ हो जाते हैं। इसमें इटावा,औरैय्या, मैनपुरी के साथ कानपुर देहात,मेरठ एवं बदायूं तक से श्रद्धालु आते हैं।

रूट डायवर्जन रहेगा लागू
सीओ प्रेमशंकर पांडेय ने कहा मेला के दौरान अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा। फरिहा की तरफ से मुस्तफाबाद से रूट डायवर्ट रहेगा।एका की ओर से फरीदा के पास रूट डायवर्ट रहेगा। नगला गजू, फरीदा मोड़ पर भी बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें