फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कबिलपुर की ठार में अजगर निकलने से फैली दहशत

Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कबिलपुर में निकला अजगर - फोटो : कबिलपुर में निकला अजगर
विज्ञापन
जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव कबिलपुर की ठार में शनिवार को अजगर निकलने से ग्रामीणों और पशुपालकों में खौफ छा गया। ठार में मवेशियों को बांधने के स्थान के पास झाड़ियों में अजगर मिलने से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शनिवार को गांव की महिलाएं पशुओं को चारा-पानी देने के लिए बाड़े की तरफ गई थीं। वहां अजगर बैठा हुआ था। अजगर को देखते ही महिलाएं चीखती-चिलाती हुई भाग खड़ी हुईं। महिलाओं के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जुटी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें