फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डॉ. बब्बू सारंग ने जिला जज का पदभार ग्रहण किया

Fri, 02 May 2025 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह पदोन्नत होकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति का पदभार ग्रहण कर चुके हैं। उच्च न्यायालय ने फिरोजाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर बांदा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग को भेजा है।
विज्ञापन

श्री सारंग मूलरूप से मेरठ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 15 दिसंबर 2008 को सर्वप्रथम अलीगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। श्री सारंग ने फतेहपुर, बिजनोर, सुल्तानपुर, लखनऊ, मथुरा, अयोध्या, आगरा जिलों में सेवा दीं। 19 अगस्त 2020 को अंबेडकर नगर अकबरपुर में प्रथम बार जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद अलीगढ़ एवं बांदा में जिला जज के रूप में सेवाएं दीं। फिरोजाबाद में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार ग्रहण कर लिया है।
नए जिला जज के आगमन पर जनपद न्यायालय परिसर में रंगोली बनाई गई। न्यायिक अधिकारियों ने जिला जज डॉ. बब्बू सारंग का स्वागत किया। पुष्प, मालाएं और बुके देकर स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें