फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदलपुरा-रसूलाबाद में चिकन पॉक्स से दर्जनों बच्चे बीमार

Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रसूलाबाद में चिकन पॉक्स फैल गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा और रसूलाबाद कॉलोनी में चिकन पॉक्स से दर्जनों बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। बच्चों को बुखार, उल्टी दस्त, खांसी और खुजली की भी शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी चिकित्सक गांव नहीं आए। चिकित्सीय टीम के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
 मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों ने बच्चे-बुजुर्ग और युवाओं को बीमारी की चपेट में ले लिया है। लाइनपार क्षेत्र के गांव गदलपुरा और रसूलाबाद में बच्चे चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। गदलपुरा में रामकली (14), दामोदर सिंह (16), राहुल (10), रूबी (5), करन (7), बंटू (8), श्रीराम (3) और रसूलाबाद मे बॉबी (10), प्रदीप (छह माह), रोहित (8), कन्हैया (5), डीएस (12) और जागन सिंह (55) चिकन पॉक्स बीमारी से पीड़ित हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि लोग जुखाम, बुखार और खुजली से अधिक परेशान हैं। पूरे शरीर में लाल-लाल चकत्ते हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग से कोई चिकित्सक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकन पॉक्स निकलने की सूचना ग्रामीणों ने नहीं दी है। यदि गांव में चिकन पॉक्स या अन्य कोई संक्रामक बीमारी फैल रही है तो गांव में टीम भेजकर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण चिकन पॉक्स पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को एक दूसरे के कपड़े इस्तेमाल में न लाएं।
डा संजीव वर्मा
अधीक्षक, सीएचसी, टूंडला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें