फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक माह बाद दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में आगरा में हुई हुई रिपोर्ट टूंडला स्थानांतरित की गई है। विवाहिता के भाई ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध घटना के एक माह बाद आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे टूंडला थाने में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना शाहगंज निवासी प्रतिभा यादव की शादी चार मई 2021 में कृष्णकांत उर्फ अभिषेक निवासी नागऊ थाना टूंडला के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजन ने उसकी सास के खाते में 18 लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा व सात लाख रुपये नकद दिए थे। विवाहिता के परिजनों ने शादी में सामान सहित 32 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे थे। साथ ही विवाहिता का मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न व भूखा प्यासा रखा जाने लगा था।
तब विवाहित मायके रहने लगी थी। विवाहिता का देवर नीलेश आगे से परेशान न करने की कहकर 25 जनवरी 25 को अपनी शादी के लिए मायके से ससुराल ले गया था। देवर की शादी के बाद ससुरालीजन दोबारा विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे थे।19 फरवरी 25 को विवाहिता की बुआ शैलेश यादव को उसके बीमार होने की सूचना दी। विवाहिता को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, किंतु 25 फरवरी को विवाहिता की अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता के भाई विभव यादव ने साजिश कर व अतिरिक्त दहेज के लिए पति कृष्णकांत उर्फ अभिषेक, सास निर्मला यादव, देवर नीलेश यादव उर्फ छोटू, ननद सनी यादव व सपना यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें