फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
राखी (फाइल फोटो) - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का आरोप लगया है। मृतका के पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन

गांव नगला सिंघी निवासी रवि कुमार सिसौदिया की पत्नी राखी (23) आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात में उसको प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ससुरालीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। परिजन उसे आगरा ले गये। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह मैनपुरी के नई बस्ती निवासी राखी के पिता रविंद्र तोमर परिवार के सहित पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा कर तहरीर दी और बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए की मांग करते आ रहे थे। उनकी पुत्री गर्भवती थी और इस दौरान उसके साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनकी तहरीर पर पति रवि कुमार, ससुर श्याम सिंह, सास राजवती, ननद भावना और देवर रौकी पर हत्या का मामला दर्ज करया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें