फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार-मंगलवार की रात दिल्ली से बलिया जा रही डबल डेकर बस ट्रक से जा टकराई। हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां एक राजाराम यादव निवासी सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियां भरकर बलिया के लिए सोमवार सायं रवाना हुई थी। मध्य रात करीब दो बजे के करीब जब बस मटसेना थाना क्षेत्र के तहत 42 किलोमीटर के समीप पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रक को चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात सवारियां घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही मटसेना पुलिस और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। इसके बाद बस को क्रेन मंगवाकर टोल पर खड़ा करा दिया और एक्सप्रेस वे को सुचारु कराया। इस संबंध में थाना मटसेना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि उपचार के दौरान एक सवारी राजाराम यादव निवासी सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि 6 घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने घायलों के नाम अतुल पुत्र जनक सिंह निवासी इटावा, दिनेश कुमार पुत्र विरजानंद निवासी बलिया, विपुल सिंह पुत्र देवी प्रसाद निवासी सुल्तानपुर, त्रिलोकी पुत्र रामखिलाड़ी निवासी आजमगढ़ के अलावा दो यात्री और थे, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें