फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण दोगुने करने का झांसा देकर कुंडल ले उड़ा

Sat, 07 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिला।
विज्ञापन
सावधान हो जाइए नगर में ठगों का ऐसा गिरोह घूम रहा है, जो लोगों के आभूषण को दोगुने करने का झांसा दे रहा है। शनिवार को ठगी की ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। बालाजी मंदिर में दर्शन करने आए दंपति को सोने के आभूषण दोगुने करने को कहकर अपना शिकार बना लिया। महिला ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम रहचटी निवासी सुनैना पत्नी जयवीर शनिवार को अपने पति के साथ बालाजी मंदिर पर दर्शन करने गई थी। मंगलवार को किसी तरह ठग ने उसके पति से मोबाइल नंबर ले लिया था। शनिवार को मोबाइल कर ठग ने दर्शन के लिए दंपति को बुलाया। जयवीर सब्जी का ठेला लगाता है।  महिला और उसके पति से ठग ने कहा कि वह सोने के आभूषण को दोगुना कर देगा। उसने सुनैना के कानों के झाले (कुंडल) देने को कहा। सुनैना के मना करने पर पति जयवीर ने कुंडल उतरवाकर ठग को दे दिए। ठग ने एक माचिस बाक्स में कुंडलों को रखकर उन्हें लौटाते हुए कहा कि घर जाकर खोलना दुगने हो जाएंगे। इस बीच ठग मैक्स में बैठकर फीरोजाबाद की ओर चला गया। सुनैना को विश्वास नहीं हुआ उसने माचिस खोलने को कहा। माचिस खोलने पर उसमें मिट्टी निकली। ठग की तलाश भी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुनैना ने थाना में ठग के विरुद्ध तहरीर दी है, जिसमें ठग का मोबाइल नंबर भी अंकित है। उसने बताया कि पति ने उसकी बात नहीं मानी और मना करने के बाद भी दुगने के चक्कर में उसके 18 हजार रुपये कीमत के कुंडल ठग को दे दिये।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें