फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित एक और युवक ने मंगलवार को कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वह ब्लड प्रेशर का मरीज था। इससे जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 56 पर पहुंच गई है। वहीं, मंगलवार को 18 नए केस मिलने के बाद संक्रमित मरीजों क ी संख्या बढ़कर 2671 हो गई है।
विज्ञापन

सिरसागंज के नगला खारी निवासी 42 वर्षीय युवक की कोविड अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। युवक की कोरोना जांच 25 सितंबर को हुई थी। वहीं, कस्बा खैरगढ़ में रिश्तेदारी में आया एक सैनिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद वह आगरा स्थित अपने आवास पर लौट गया।
सिरसागंज के करहरा गांव में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एका के नगला भिकिया में 35 वर्षीय युवक, सुहागनगर सेक्टर चार में एक अधिवक्ता, टूंडली में एक युवक और लहरी कंपाउंड में दो युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, गुंदाऊ में 52 वर्षीय युवक, हिमांयूपुर में 58 वर्षीय एक मरीज की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

उधर, सिरसागंज में निवासी एक पुलिसकर्मी अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मिला है। लेबर कॉलोनी शिकोहाबाद में भी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर, शंभू नगर शिकोहाबाद में दिल्ली से लौटा युवक, कुशवाह नगर में तीन व्यक्ति, दो महिला संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के गढैया में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दबरई में 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें