टूंडला के कंपनी बाग क्षेत्र में विचरण करते आवारा कुत्तेसंवाद
- फोटो : टूंडला के कंपनी बाग क्षेत्र में विचरण करते आवारा कुत्ते संवाद
टूंडला। नगर की सड़कों और गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से नागरिकों का पैदल निकलना और बाइक चलाना दुश्वार हो गया है। अहाता ख्यालीराम, बल्देव रोड, कंपनी बाग और मुख्य बाजार जैसे क्षेत्रों में 15-20 कुत्तों के झुंड आए दिन राहगीरों और सुबह टहलने वालों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग इन हमलावर कुत्तों को संरक्षण देते हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है।
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली है। रामनिवास उपाध्याय, केएस यादव और डीपी सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि राहगीरों के लिए खतरा बन चुके कुत्तों को चिह्नित कर तत्काल पकड़ा जाए। साथ ही, उन्होंने सड़कों को निराश्रित गोवंश से भी मुक्त कराने की अपील की है। मांग करने वालों में धर्मेंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कटियार और राजकुमार शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख नागरिक शामिल हैं।