सारस्वत एंक्लेव में एक चिकित्सक के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल की।
सारस्वत एंक्लेव निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. अनिल कुलश्रेष्ठ व अन्य परिवारीजन किसी कार्य नोएडा गए थे। घर पर उनके पुत्र गौरव कुलश्रेष्ठ की पत्नी शिवानी कुलश्रेष्ठ जो एटा में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं रह गई थीं। रविवार को शिवानी लखनऊ में आयोजित एक मीटिंग में भाग लेने चली गईं। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देख उन्हें जानकारी दी।
गौरव ने बताया कि चोर घर से 50 हजार की नकदी सहित आठ लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद भी चोरों की जानकारी नहीं हो सकी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।