फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों से ओझल नहीं हो रहा समारोह का नजारा

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
आंखों से ओझल नहीं हो रहा समारोह का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राएं जब मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर अपने गृह जनपद लौटीं तो खुद को गौरवान्वित महसूस करती नजर आईं। अभिभावक भी लोगों से अपने लाड़लों के बडे़ मंच तक पहुंचने की कहानी बया करते दिखे। सभी ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से लखनऊ में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान किया गया। सभी ने गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ साइकिल कूपन प्राप्त किए। शहर में वापस लौटने पर छात्र-छात्राओं ने अपने परिवारीजनों को सम्मान के बारे में बताया। साथ ही अमर उजाला के भव्य समारोह की सराहना की। सभी ने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर हुई।
यह नजारा रहेगा हमेशा यादगार
इंटरमीडिएट की जिला टॉपर ऋषांकी कहती हैं कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाना एक यादगार पल था। अब तो ऐसा लग रहा है कि अन्य परीक्षाओं में भी टॉप करूं। अमर उजाला को इस तरह के आयोजन करते रहते चाहिए। इससे बहुत हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन


हाईस्कूल के छात्र श्रेया राजौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से सम्मान दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां जो बातें बताई, वह मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी हद तक मददगार होंगी। अमर उजाला को बधाई।

हाईस्कूल के जिला टॉपर अभिषेक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना एक सपना था, जिसे अमर उजाला ने पूरा करा दिया। मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया, सम्मान पाया, जो हमेशा ही यादगार रहेगा। अमर उजाला ने इतने बडे़ मंच पर हमें सम्मान दिलाया।

मुख्यमंत्री ने फीरोजाबाद नाम सुनकर पूछा मोहल्लों का नाम
जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फीरोजाबाद के मेधावियों को सम्मानित करना शुरू किया, तो शहर के मोहल्लों के नाम पूछे। श्रेया, ऋषांकी और अभिषेक से मोहल्लों के नाम पूछे।

बेहतर इंतजाम का श्रेय अमर उजाला को दिया
मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी लखनऊ पहुंचे थे। सभी के लिए अमर उजाला ने बेहतर किए। रुकने, खाने से लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद थी, जिसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद का पात्र है।

टॉपर बनकर घूमें लखनऊ
श्रेया कहती हैं कि टॉपर बनकर लखनऊ घूमने का मौका मिल गया। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा में भूल भुलैया, जनेश्वर मिश्र स्मारक बहुत खूबसूरत हैं। इन जगहों पर घूमकर खूब मस्ती की। ऋषांकी ने भी लखनऊ पहली बार देखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें