फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से लापता दरोगा की मां ने सिर कटी लाश की पहचान को दिया डीएनए सैंपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जनवरी माह में थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के समीप झाड़ियों में मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त के लिए थाना पुलिस जुटी हुई है। सोमवार को मैनपुरी के गांव रूरिया थाना औंछा निवासी दारोगा की मां और पत्नी परिजनों के साथ थाने आईं। मोबाइल में शव देखने के बाद दोनों महिलाओं ने शव की शिनाख्त की और उसको अमली जामा पहनाने के लिए दारोगा की मां डीएनए के लिए सैंपिल देने के लिए तैयार हो गई। पुलिस शीघ्र ही उनकी जांच करवाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात क्राइम प्रभारी कुलदीप यादव ने बताया कि सोमवार को मैनपुरी के गांव रूरिया निवासी लापता हुए दारोगा की मां सरलादेवी और पत्नी प्रियंका यादव थाने आईं थी। उन्होंने सिर कटी लाश के बारे में जानकारी की। उन्हें जब मोबाइल में शव दिखाया गया तो दोनों महिलाओं ने बताया कि शव उनके बेटा और पति का ही लग रहा है। लेकिन पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। इस पर क्राइम प्रभारी ने उन्हें डीएनए टेस्ट कराने के लिये कहा तो दारोगा अमित यादव की मां सरला देवी डीएनए टेस्ट कराने को तैयार हो गईं।
विवेचक ने बताया कि लापता दारोगा की मां का डीएनए को सैंपल लेकर जांच को भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सिर कटी लाश उनके बेटे की है अथवा किसी और की। दिल्ली से लापता एक आईएएस के परिजन भी पुलिस के संपर्क में हैं। लेकिन अभी तक उनके यहां से कोई थाने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें