फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट रोड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, टाइल्स उखड़वाकर जांची गुणवत्ता

Tue, 23 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 निरीक्षण के दौरान स्मार्ट रोड पर टाइल्स उखडवार जांच करते  डीएम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के साथ नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान खुद सड़क की टाइल्स उखड़वाकर सामग्री की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता तो संतोषजनक मिली, लेकिन 941 लाख की इस परियोजना की धीमी रफ्तार पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत बन रहे कम्युनिटी सेंटर, जोनल कार्यालय और वर्किंग वुमन हॉस्टल का भी जायजा लिया। उन्होंने अर्बन प्लाजा के निरीक्षण के दौरान बताया कि यह पूरी तरह सोलर प्लांट और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि शहरी ढांचे को मजबूत करना और समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें