फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोविड अस्पताल की परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत करते डीएम चंद्र विजय सिंह एवं स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम चंद्रविजय सिंह ने सोमवार को सौ शैया हॉस्पिटल में स्थापित कोविड अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम एवं मरीजों के देेखभाल के लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाए। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में जाकर स्क्रीन पर विभिन्न स्थानों की स्थिति को भलिभांति परखा।
उन्होंने प्राचार्या मेडिकल कॉलेज को चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के लिए राज्य वित्त आयोग से अच्छी क्वालिटी की पीपीई किट खरीदे जाने के निर्देश दिए। डीएम निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन आपूर्ति, स्टाफ की उपलब्धता, मास्क, टेस्टिंग, अतिरिक्त बेड की उपलब्धता, मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे खाने, पीने का पानी आदि की गहनता से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नगर मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण किए जान के भी निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें