फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आमजन घबराएं नहीं,50 दिन तक बैंकों में जमा होंगे पांच सौ एक हजार के नोट

Thu, 10 Nov 2016 12:58 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा पांच सौ एवं एक हजार के नोट बंद करने से उत्पन्न स्थिति से निपटने की डीएम राजेश प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने समीक्षा की।उन्होंने कहा रिजर्व बैंक कानपुर से नए नोट आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य बैंकों में पहुंचेंगे। बैंकों के आस-पास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो ।
विज्ञापन

डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि रिजर्व बैंक कानपुर से नए नोट लाने के लिए बैंक के अधिकारियों को पुलिस फोर्स के साथ भेजा गया है। 28 पुलिस कर्मियों की टीम दस नवंबर को सुबह तक नई मुद्रा को लेकर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों में नए नोट सुबह दस बजे के बाद से मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों के आस-पास किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए इसके लिए बैंकों के ही निकट पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया है। वह तो बैंकों मे आने-जाने वालों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता से आह्वान किया है कि वह धैर्य व शांति बनाए रखें। क्योंकि पांच सौ एवं एक हजार के नोट का जो प्रचलन बंद हुआ है। वह 31 दिसंबर तक अर्थात 50 दिनों तक आसानी से बैंकों में जमा किए जा सकेंगे। डीएम ने कहा कि बैंकों में घबराकर एक ही दिन में सभी लोग नहीं जाएं। ऐसा करने से बैंकों में भीड़ होने की संभावना होगी। इसे बैंक कर्मचारी संभालने में परेशान हो सकते हैं। वह 50 दिन में धीरे-धीरे पुराने नोट को जमा कराएं। ताकि खुद भी परेशानी से बचें और बैंक स्टाफ को दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन


शनिवार,रविवार को खुले रहेंगे बैंक-सीएम  
नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि पांच सौ एवं एक हजार के नोट प्रचलन में बंद होने के कारण बैंकों को शनिवार व रविवार को खुले रखने के आदेश हैं। यदि किसी उपभोक्ता को कोई दिक्कत है तो वह कंट्रोल रूम के 100 पर मोबाइल से संपर्क कर सकता है। एलडीएम सुरेंद्र कुमार ने बैंकों को शनिवार एवं रविवार को खुलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें