फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को डीएम ने लगाई फटकार

Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने उप्र नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित वेब पोर्टल पर नोडल अधिकारियों द्वारा सूचनाएं अपलोड नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम रवि रंजन ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी शहरी क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रत्येक कारणों को नियंत्रित करें और पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। पर्यावरण के कार्यों में रूचि नहीं लेने और विगत वर्ष पौधरोपण कार्यक्रम में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को फटकार लगाई। कार्य में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने वर्षाकाल 2023 जनपद में नेशनल एयर क्लीन योजना के अंतर्गत मियांवाकी पद्धति से पार्कों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 सिविल लाइन के सामने एवं नव निर्मित बाईपास के डिवाइडरों में सेंटर टॉप पर पौधरोपण तथा भारौल-शिकोहाबाद मार्ग पर पौधरोपण कराए जाने पर जोर दिया। प्रभागीय निदेशक वानिकी विकास नायक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 41 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। इनमें वन विभाग को 18 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है।
इसी प्रकार से पर्यावरण विभाग को 2.16 लाख ग्राम्य विकास विभाग को 12.11 लाख, राजस्व विभाग को 1.37 लाख, पंचायती राज विभाग को 1.37 लाख, नगर विकास को 24 हजार, उद्यान विभाग को 1.52 लाख सहित विभिन्न विभागों को लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप पौधे रोपित किए जाने की अभी से तैयारी प्रारंभ कर दें। बैठक में उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, डीपीआरओ नीरज कुमार सिंहा, डीआईओएस निशा अस्थाना, डीएसटीओ एके दीक्षित, अपर सांख्यिकी अधिकारी नारायण गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें