फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट के लिए डीएम, सीडीओ देंगे गांवों में दस्तक

Sun, 10 May 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मनरेगा योजना में खर्च धनराशि का सोशल ऑडिट करने को वरिष्ठ अफसर गांव-गांव दस्तक देंगे। डीएम विजय किरन आनंद ने सर्वाधिक खर्च करने वाली दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है। नारखी ब्लाक के दो तथा शेष ब्लाकों की एक-एक पंचायत शामिल है।
विज्ञापन

 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वितीय वर्ष 2014-15 में खर्च की धनराशि का पूरा सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के सभी नौ ब्लाकों के ऐसे गांवों का चिन्हांकन किया है जिन्होंने मनरेगा योजना की धनराशि को सबसे अधिक खर्च किया है। खर्च धनराशि का सोशल ऑडिट कराने को इंजीनियरों की टीमों को गांवों में भेजने से पूर्व वरिष्ठ अफसरों ने खुद ही सोशल ऑडिट करने का निर्णय लिया है। डीएम जिले के दो गांवों में दस्तक देंगे वहीं सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम तथा डीसी मनरेगा रमेशचंद्र भी दो-दो गांवों का सोशल आडिट करने जाएंगे। इसके बाद सभी गांवों का सोशल ऑडिट करने को जिला स्तरीय अधिकारी जाएंगे। सीडीओ सुजीत कुमार ने निर्देश दिए हैं कि गांवों का पानी तालाबों तक पहुंचना चाहिए। एक किलोमीटर खड़ंजा का निर्माण एवं शिल्ट सफाई का काम प्रारंभ किया जाए। अधूरे शौचालयों को पूर्ण कराएं। बर्मी कंपोस्ट एवं पायका योजना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
माइनरों की सफाई को दिए छह लाख
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने को मनरेगा योजना से छह लाख रुपये सिंचाई विभाग को जारी किया है। इस धनराशि से माइनरों की सफाई का काम कराने के निर्देश डीएम ने सिंचाई विभाग के एक्शईएन को दिए हैं वहीं दो रजबहा की सफाई को की गई डिमांड को निरस्त कर दिया है। शीघ्र ही माइनरों की सफाई का काम प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें