फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस के प्रधानाचार्य, अधीक्षक एवं बीडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को आश्रम पद्घति विद्यालय एवं संदलपुर स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण में खामियों के चलते जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक का वेतन रोका है। वहीं व्यवस्था सुधार में रुचि नहीं लेने पर बीडीओ हाथवंत का वेतन भी रोका गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने दोपहर को राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय वजीरपुर-जेहलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्र उपस्थिति में कमी के साथ ही शैक्षिक स्तर और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में भी खामी नजर आईं। डीएम ने प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। गोवंश आश्रय स्थल संदलपुर पहुंचे डीएम को पूर्व में दिए निर्देशों का अनुपालन होते नहीं मिला।
गोशाला में टीन शेड की व्यवस्था व तिरपाल नहीं होने के कारण गोवंश ठंड से ठिठुरते मिले। गोवंश स्थल पर चारा की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अव्यवस्थाओं को लेकर बीडीओ हाथवंत का वेतन रोका है। आंगनबाड़ी केंद्र नगला श्रोती में डीएम को बच्चों की उपस्थिति कम मिली। सुपरवाइजर द्वारा नियमित भ्रमण नहीं किए जाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें