फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने कहीं का न छोड़ा: पत्नी से दिलवाया तलाक, बाद में प्रेमिका ने भी शादी से किया इनकार; पढ़ें आपबीती

Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)

सार

प्रेमिका नेहा के कहने पर पत्नी को तलाक देने वाले अजीत को नेहा ने शादी से इनकार कर नशीला पदार्थ पिलाया। न्यायालय के आदेश पर नेहा समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के कहने पर पत्नी को तलाक देना युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका ने शादी नहीं की। आरोप है कि प्रेमिका ने अपने परिजन संग मिलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एटा चौराहा निवासी अजीत सिंह की शादी दीपाली निवासी आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद के साथ 20 मई 2022 को हुई थी। इस बीच उसकी मुलाकात स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेहा राजपूत निवासी मिर्जापुर भोगांव मैनपुरी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि नेहा के कहने पर उसने 2 अप्रैल 2025 को अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इस दौरान नेहा ने उससे 50 हजार रुपये भी उधार लिए।
विज्ञापन

तलाक के बाद जब पीड़ित ने अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव डाला तो कि 14 अप्रैल 2026 को नेहा अपने परिजन के साथ बालाजी मंदिर पर आई। जहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर नेहा, उसकी मां सीमा देवी, बहन आकांक्षा, बुआ मंजू तथा कमलेश निवासी शिकोहाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें